संतोषगढ़/ऊना, 17 मार्च (राजिंदर झल्ल): हरियाणा से करमबीर बौद्ध के राज्यसभा सदस्य बनने पर अनुसूचित जाति समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर जिला ऊना में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
जिला अनुसूचित जाति कांग्रेस सेल के जिला प्रधान बलराम महे ने कहा कि करमबीर बौद्ध का राज्यसभा पहुंचना पूरे अनुसूचित जाति समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे संसद में समाज के हकों और अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।
इस मौके पर ब्लॉक कुटलैहड़ प्रधान गुरपाल कलसी, लेखराज भारती, रमेश बंगा, मोहिंदर सिंह, गुलज़ारी लाल, शेर सिंह, दीपक, ब्लॉक हरोली प्रधान बलबीर चंद, ब्लॉक चिंतपूर्णी प्रधान जगदीश महाशय सहित गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ से जुड़े कश्मीरी लाल, अशोक कुमार, राज महे, निर्मला देवी, बेबी, सत्यप्रशाद, राजिंदर झल्ल, रेखा रानी, रौताश कुमार और बच्चन चंद पटेल ने भी करमबीर बौद्ध को हार्दिक बधाई दी।
नेताओं और समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि करमबीर बौद्ध के राज्यसभा सदस्य बनने से समाज को नई ताकत और मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है। इस खुशी के मौके पर ऊना में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
