हांसी, 11 सितंबर:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हांसी मंडल में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया का भी मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, आईटी प्रमुख पुनीत मैदान, बीएलए-1 सोनू जांगड़ा, महामंत्री मुकेश कटारिया, रमेश नायक, अक्षय शर्मा, दीपक मुंजाल, अनिल आर्य, पंकज कोचर, वरुण, रमेश मदान, संजय धमीजा, विक्रम चोपड़ा, अशोक ढालिया सहित शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
