21 फरवरी होशियारपुर- लायंस क्लब विश्वास ने गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास महाराज, गांव लाहली खुर्द के सहयोग से लायन कुलवंत सिंह राय के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान कैंप लगाया। जिसमें 16 यूनिट रक्तदान किया गया। दिलबाग सिंह टेक्निकल सुपरवाइजर भाई घनैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट मॉडल टाउन की टीम ने पूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर प्रधान हरजीत सिंह भाटिया व चेयरमैन रोड सेफ्टी विजय अरोड़ा ने कहा कि व्यक्ति को जीते जी रक्तदान करना चाहिए और मरने के बाद आंखें दान करनी चाहिए। क्योंकि रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। जबकि मरने के बाद आंखें दान करने से किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी आ सकती है। उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु का हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
लायन व प्रख्यात समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि आप हर तीन माह में रक्तदान करके किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान करने के बाद 24 घंटे के अंदर हमारे शरीर को रक्त की आपूर्ति हो जाती है। अरोड़ा ने कहा कि केवल वह व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता जिसे कोई संक्रामक बीमारी जैसे हेपेटाइटिस बी, एड्स आदि हो।
लायन कुलबंत सिंह राय ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जल्द ही दूसरा रक्तदान कैंप लगाने की व्यवस्था की जाएगी। कैंप के दौरान रक्तदाताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा गांव के प्रधानों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायन पंकज कुमार, गुरमेज सिंह, रणजीत सिंह सरपंच, सोमनाथ पंच, परमवीर सिंह लंबरदार, सरबजीत सिंह, करमजीत सिंह, रशपाल मल्ल, कुलविंदर सिंह, भगत राय व लछमन, जतिन, सन्नी (सभी लैब टेक्नीशियन) भी मौजूद थे।
You May Also Like
Special Conversation with Dr. Ajay Hardia on the Role of Electro Homeopathy in Cancer Treatment
BDC to Organise Free Blood Group and Hb Testing Camp on National Blood Donation Day
Students Trained in Proper Use of Fire Safety Equipment, Cylinders, Gases, Electricity and Petroleum Products