हिसार, 24 मार्च: शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर पश्चिम क्षेत्र अशोक कुमार सरोहा और मुख्य आयकर आयुक्त, शिमला विदिशा कालड़ा के मार्गदर्शन में आयकर भवन, सेक्टर-14 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व सुरेंद्र पाल, प्रधान आयकर आयुक्त, हिसार ने किया।
आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन और आयकर कर्मचारी महासंघ हिसार के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सुरेंद्र पाल, प्रधान आयकर आयुक्त ने अपने संदेश में शहीदों को नमन करते हुए तथा रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। हम सभी रक्तदान करके समाज में नई उम्मीद जगाकर और मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।
इस अवसर पर डॉ. पूनम सिंह, सयुंक्त आयकर आयुक्त, आर. के. मुंजाल सहायक आयकर आयुक्त, आयकर अधिकारी सुरेश नांगरू प्रधान अधिकारी संघ हिसार, सुमन देवी सचिव और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक गोयत, सचिव रविन्द्र कुमार सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी, हिसार ने सेवाएं दीं और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
