रतिया, 2 सितंबर- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव मौके गुरूद्वारा साहिब पुराना बाजार रतिया में 12 सितंबर को रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में पहले प्रकाशोत्सव मौके धार्मिक समारोह का आयोजन होता है और उसी को ध्यान में रखते हुए गुरद्वारा साहिब कमेटी के सहयोग से इस बार रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए और इससे शरीर में रक्त कमी नहीं बल्कि स्वस्थ बनता है। इसलिए हमें स्वयं रक्तदान करते हुए दूसरों को प्रेरित करे। उन्होंने आग्रह कि 12 सितंबर को रक्तदान कैंप में स्वस्थ व्यक्ति बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें।