गढ़शंकर- शहीद उधम सिंह जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गांव कालेवाल बैत के गुरुद्वारा सिंह सभा के पास किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से कालेवाल निवासियों द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन बैत वेलफेयर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप राणा सोनू ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी युवाओं को बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकती है। इसलिए हमें रक्तदान को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस शिविर में डॉ. जसवीर सिंह, मोटिवेटर भूपिंदर राणा, अशोक राणा, परमजीत सिंह दयाल, गुरमुख सिंह, मनजिंदर मीना, रमनदीप रामी, अजय, मोहित, सौरव, मनोज, ऋषि, मनोहर राणा, दीपक, राजीव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे।