हिसार:– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिसार द्वारा आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं आने वाले राजनीतिक-सामाजिक अभियानों में युवा सहभागिता पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा हिसार के जिलाध्यक्ष हर्ष बामल पहुँचे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के विजन को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड, शहर से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा ही आगामी भारत के निर्णायक नेतृत्वकर्ता हैं तथा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर युवाओं की सहभागिता ही राष्ट्र की शक्ति है।
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र पनिहार, जिला महामंत्री विरेंद्र मेहता,विरेन धानक,अमित शर्मा, बसंत चौधरी,आदित्य ऐलावादी,कृष्ण मलिक,विक्रम सैनी, सचिन कांगड़ा,साहिल कांगड़ा, सनी सोनक, कुलदीप दुग्गल, शिवम शर्मा, सुरजीत सोनी, नवीन शर्मा, विक्रम ज्यानी, सोनू सरपंच, निशांत समेत अनेक पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा ने संकल्प लिया कि अगले चरण में बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा और हर युवा तक आत्मनिर्भरता,स्टार्टअप और भारत पहले के मॉडल को पहुँचाया जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा हिसार द्वारा आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन
