हरियाणा/हिसार: प्रदेश सचिव युवा मोर्चा भाजपा हरियाणा विपिन लोहिया के बरवाला स्थित चंडीगढ़ रोड पर प्रतिष्ठान पर केंद्रीय बजट सत्र का सीधा प्रसारण टीवी पर सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा हरियाणा सुरेन्द्र पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ व्यापारी वर्ग एवं युवा मोर्चा के हांसी व हिसार जिला के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को बड़े ध्यानपूर्वक सुना।
प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट सही मायनों में जन-जन का बजट है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सभी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का नौवां बजट प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जो भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। यह बजट भारत के विकास को नई रफ्तार देने वाला है तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना और अधिक सशक्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूल बरसाकर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश सचिव युवा मोर्चा भाजपा हरियाणा विपिन लोहिया ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं और व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। विपिन लोहिया ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है और आने वाले समय में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।
वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लोहिया ने भी प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया को शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हिसार हर्ष बामल,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हांसी सुखविंदर जाखड़, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा डा. देशराज वर्मा, बरवाला ब्लॉक समिति चेयरमैन अनूप घनघस, जिला महामंत्री युवा मोर्चा हांसी विनोद, विक्रम चोपड़ा भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा हांसी कमल हंदूजा, मोहित गर्ग, रामनिवास खोवाल निदेशक शिवा प्रॉपर्टी सलाहकार, जिला सचिव युवा मोर्चा प्रवेश सिंह, पूर्व पार्षद सुंदर गोयल, बुधराम गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, राहुल गर्ग, अंकित भारद्वाज, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, टेकचंद, जय नारायण राजली वाला, पूर्व पार्षद राजू घोड़ा, कैलाश गर्ग, प्रवीण भ्याण, मास्टर नरेंद्र पूनिया, मनजीत पुनिया, मंडल उपाध्यक्ष राजेश पूनिया, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हरियाणा सिद्धार्थ जांगड़ा, आलोक, यश सिंगला, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विजय देपल, अमित मोर बास, दीपक जिंदल, अमन गुप्ता, मास्टर सूबे सिंह शेखावत, मुकेश मित्तल वरिष्ठ समाजसेवी, उकलाना मीडिया विधासनभा प्रभारी जगदीप रेढू, मोहित मलिक जिला पार्षद, सुशील पुनिया सह आईटी प्रमुख सहित हांसी एवं हिसार जिला के अनेक कार्यकर्ता एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
विपिन लोहिया के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारी वर्ग ने सुना बजट प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया रहे मुख्य अतिथि
