हांसी:– भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता 8 अगस्त को हांसी के माया पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा।
तनुज खुराना ने मंडल के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, युवा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने और प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
8 अगस्त को हांसी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का होगा भव्य स्वागत तनुज खुराना
