हरियाणा/हिसार:– भारतीय जनता पार्टी के जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस निर्णय को गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा और रोजगार के अवसरों में समानता आएगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर कमल हंदूजा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही कमल हंदूजा ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर एवं मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री को श्रीराम भगवान का स्वरूप भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह समय देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के लिए ऐतिहासिक है।
भाजपा नेता कमल हंदूजा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया स्वागत ईडब्ल्यूएस आय सीमा बढ़ाने पर जताया आभार एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी
