हिसार- भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक विषयों पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया मुख्य वक्ता रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान होते हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही छोटे से लेकर बड़ा चुनाव जीता जाता है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी व देश के प्रति समर्पित है और यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ें और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से हिसार जिले में पार्टी का मजबूत संगठन है। पार्टी की ओर से जो भी कार्य सौंपे जाते हैं, उन कार्यों को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पूरा करते हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया का स्वागत किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, प्रवीण जैन, सरोज सिहाग, सुशील बाल्यान, नरेश नैन, जिला उपाध्यक्ष मुनीश ऐलावादी, सतीश सुरलिया, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, सुरेन्द्र सैनी, संदीप गोयल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, कुलदीप डेलू, विक्रम कासनियां, राजकुमार इंदौरा, अजय बैनीवाल, रामचंद्र गुप्ता, घनश्याम शर्मा, दयानंद, चेयरमैन अजय गावड़, रविंद्र मलिक, डॉ. दिव्या सेठी, रवीना, पिंकी शर्मा, पार्षद राजेश अरोड़ा, उमेद खन्ना, धर्मवीर पानू, मोहन लाल नंगथला, जोगीराम खुंडिया, अनिल गोदारा, जितेन्द्र व डॉ. रमेश आर्य सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी सुरेन्द्र पूनिया
