हरियाणा हिसार:– पिछले दिनों भारी बारिश के कारण प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। लोगों का जो भी नुकसान हुआ है उसका भाजपा सरकार भरपाई करने का काम करेगी। उक्त शब्द भाजपा नेत्री एडवोकेट मालती अरोड़ा पानीपत ने कहें। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण हालत काफी बिगड़ गए थे।
जिसमें किसानों की फसलें खराब हो गई थीं और कुछ गांवों में मकान भी गिर गए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से मुआवजा देने की घोषणा कर दी है कि जिन भी किसानों या ग्रामीणों का जो नुक्सान हुआ है। उसकी भरपाई की जाएगी।
इसके लिए पोर्टल खोल दिए गए हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द प्रत्येक गांव का सर्वे करके पूरी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाने का काम करें ताकि लोगों की समय रहते सहायता की जा सके। जिन किसानों की खेतों में फसल खराब हो गई उनको सात हजार से 15 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जिसका मकान गिरा है उनको एक लाख 20 हजार रुपए तक दिए जाएंगे। भाजपा सरकार किसान व मजदूर हितैषी पार्टी हैं।
विपक्षी पार्टियों के नेता किसानों के खेतों में जाकर सिर्फ फोटो सेशन करने का काम कर रहे हैं। किसी भी नेता ने नुकसान हुए लोगों की एक रुपए तक की सहायता नहीं की है। वह सिर्फ किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाए नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है। समय आने पर उनको करारा जवाब देने का काम भी किया जाएगा।
बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करेगी भाजपा सरकार - मालती अरोड़ा
