हरियाणा/हिसार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक मित्तल का कुशलक्षेम जाना। मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास की राजनीति के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना के कारण ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का कार्यालय पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सेक्टर-33 के प्रधान धर्मबीर पानू, अरुण जैन, ब्रह्म यादव, प्रवीन केडिया, राजेश राजू व ज्ञानचंद खट्टर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।