ऊना:- आज दिनांक 18 सितम्बर 2024 को बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आने वाले वृत सनोली के आंगनवाडी केन्द्र अजौली में 01 से 30 सितम्बर तक मनाए जाने वाले (पोषण माह) के शिविर का आयोजन किया गया जिस में उपस्थित महिलाओं को वृत्त पर्यवेक्षक नरेश देवी के द्वारा पोषण के पांच सूत्र ,1000 दिन, पौष्टिक आहार , अनीमिया, डायरिया की रोकथाम , स्वच्छता के बारे में , संतुलित आहार,तथा अपने प्रतिदिन के खाने में अंकुरित दालें,दूध ,दही,अंडा , मांस ,मछली, हरी पतेदार सब्जियां, खट्टे मिट्ठे मौसमी फल जरूर शामिल करें और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न स्कीमो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस मौके पर अलग अलग व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से CHC संतोषगढ़ पर्यवेक्षक प्रवेश कुमारी,CHO Sanoli नेहा शर्मा , मेल हेल्थ वर्कर अश्वनी कुमार नंगड़ा, ALMSC सदस्य ,स्थानीय महिलाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ता कुसुम, सुरेखा, अनिता,संतोष उपस्थित रहे। इस मौके पर अलग अलग व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
You May Also Like
Special Conversation with Dr. Ajay Hardia on the Role of Electro Homeopathy in Cancer Treatment
BDC to Organise Free Blood Group and Hb Testing Camp on National Blood Donation Day
Students Trained in Proper Use of Fire Safety Equipment, Cylinders, Gases, Electricity and Petroleum Products