ऊना, 09 सितम्बर - समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत झलेड़ा में पोषण माह के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत्त झलेड़ा कुलबीर कौर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने लोगो को बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया |
उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। शिविर में बताया गया कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर एक गर्भवती महिला की गोदभराई की गयी ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके|
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान गुलशन राय, पंचायत सचिव तृप्ता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।
You May Also Like
Special Conversation with Dr. Ajay Hardia on the Role of Electro Homeopathy in Cancer Treatment
BDC to Organise Free Blood Group and Hb Testing Camp on National Blood Donation Day
Students Trained in Proper Use of Fire Safety Equipment, Cylinders, Gases, Electricity and Petroleum Products