ऊना, 11 सितम्बर - बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आने वाले वृत्त सनोली के आंगनबाड़ी केंद्र अजौली में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक नरेश देवी ने पोषण के पांच सूत्र, 1000 दिन, पौष्टिक आहार, एनीमिया, डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता के बारे में और विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई।
शिविर में उपस्थित आयुर्वेदिक विभाग से डॉ दीक्षा ठाकुर, फार्मासिस्ट पूनम, महिला मण्डल अध्यक्ष मधु कपिला, स्थानीय महिलाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ता सुषमा, शैल्जा, नीता रानी, अंजु वाला, परवीन कुमारी, पूजा रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
You May Also Like
Special Conversation with Dr. Ajay Hardia on the Role of Electro Homeopathy in Cancer Treatment
BDC to Organise Free Blood Group and Hb Testing Camp on National Blood Donation Day
Students Trained in Proper Use of Fire Safety Equipment, Cylinders, Gases, Electricity and Petroleum Products