होशियारपुर:- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा स्पोर्टस सैल की ओर से येरुशल्म चर्च में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के पूर्व अध्यक्ष डा. रमन घई उपस्थित होकर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने व्यक्तित्व को विश्वस्तीय नेता के रूप में स्थापित कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया।
उन्होंनें कहा कि स्व. वाजपेयी को पूरा विश्व अपना नेता मानता था तथा उनके कही हर बात को गंभीरता से लिया जाता था। डा. घई ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी बाजी से ऊपर उठकर जिस तरह देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दिया, उसी के कारण देश के हर राजनीतिक दल वाजपेयी जी को आदर के साथ अपना नेता मानता था।
उन्होंनें कहा कि आज हमें वाजपेयी जी के 101वें जन्मदिन पर उनके जीवन से सीख लेकर समाज व देश हित में काम करके भारत को आगे ले जाने का प्रण लेना चाहिए। डा. घई ने कहा कि वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री सहित विभिन्न ऊंचे पदों पर रहकर जिस तरह सादगी के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हुए देश के लिए दिन-रात निस्वार्थ काम किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर समूह कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनके 101वें जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित संधू, डा. राजकुमार सैनी, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ट कुमार, विकास कुमार, मनी सिंह, पास्टर एमएलए, पास्टर विक्की, सुनील, दीपक अनेजा, गुनी लाल, पंकज कुमार, अभिषेक, माधव, दलवीर सिंह, इंद्रकुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
