हांसी:– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा हांसी द्वारा नारनौंद मंडल में एक भव्य महिला सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आई सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार अपनाने तथा सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे महिला उद्यमिता कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह (SHG), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कौशल विकास मिशन आदि—की विस्तृत जानकारी दी।
आत्मनिर्भर अभियान के जिला संयोजक बिजेंद्र लोहान ने अपने संबोधन में कहा कि—
“आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की महिलाएँ आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हों। यह अभियान महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।”
इस अवसर पर जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान,मंडल अध्यक्ष कर्मपाल दुहन,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम जांगड़ा, ब्लॉक संयोजक सुरेश एमसी,स्टेज़ सेक्रेटरी देवेंद्र व्यास,पार्षद टेकराम,पार्षद राजबीर जैन सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह महिला सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा नारनौंद विधानसभा में हुआ महिला सम्मेलन का आयोजन
