होशियारपुर:- पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  जारी  द्वारा  प्रेस नोट में कहा है कि  नगर निगम द्वारा किय जाने वाले विकास के कार्यो में भारी  घोटाले की आशंका   नज़र आ रही है। स्थानीय विधायक  नगर निगम  के फंडो  से किए  जाने वाले विकास    कार्यो के लिए नींव पत्थर  तो धड़ाधड़ रख रहे है। परन्तु उन कार्यो की गुणवत्ता परखने के लिए  कोई वाली वारस नही। बहुत से कार्यो में हलके दर्जे के मटीरियल उपयोग में लाकर कुछ ठेकेदारों  द्वारा अंधाधुंध  कमाई की जा रही है जो की विभागीय  अधिकारियों  की  मिलीभगत के बगैर संम्भ  नही। 
मोहल्ला रामगढ़ में गलियों में टाइले लगाने के साथ -साथ पानी की निकासी के लिए जो ईंटें लगाई गई है वह सबसे घटिया गुणवत्ता की है जबकि CSR  नियमों के अधीन अबल दर्जे की ईंटे ही लगाने की शर्त टेंडर में मंजूर की जाती है। इस बारे में समाचार पत्रों में  भी अबाज उठाईगई थी परन्तु ऐसा लगता है की अधकारिओ के कानो पर अभी तक जूं  नहीं रेगी।  घटिया   मटीरियल तथा टेंडर के अनुसार बनाए गए उच्च गुणवत्ता के  मटीरियल  के दामों में डेढ़, दो गुना अंतर होता है। गलियों में टाइले भी हलके दर्जे की लगाई जा रही है।
 जिससे इन विकास कार्यो की अपेक्षित उम्र पूरी नहीं होगी तथा सारा नुकसान जनता को उठाना पड़ेगा, जिसके खून पसीने की कमाई से यह कार्य होते है। मलाई खाने वाले, घटिया काम करने वाले ठेकेदार तथा करवाने वाले अधिकारीयो की अगर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तो एक बड़ा घपला सामने आ सकता है।