हांसी:– भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अग्रबंधु परिषद ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन एवं समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया है। परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से अग्रवाल समाज को विशेष मान-सम्मान मिला है।
उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता एक अनुभवी, कर्मठ, शिक्षित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाना पूरी तरह उचित एवं स्वागत योग्य निर्णय है।
एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि भाजपा सदैव समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का कार्य करती रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश की कमान सौंपकर पार्टी ने महिलाओं के नेतृत्व को भी नई पहचान दी है। इससे प्रदेश की महिलाओं, युवाओं तथा सामाजिक संगठनों में सकारात्मक संदेश गया है।
उन्होंने ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। अग्रवाल समाज के लोगों में इस निर्णय को लेकर विशेष उत्साह है और सभी को उनसे प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अपेक्षाएं हैं।
डॉ अर्चना गुप्ता की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्ति से अग्रवाल समाज का बढ़ा सम्मान धर्मवीर रतेरिया
