चंडीगढ़- नवगठित पंजिका काउंसिल की चेयरपर्सन बीबी सतवंत कौर जी ने मीडिया से कहा कि काउंसिल का मुख्य उद्देश्य पंथ के प्रति समर्पित राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक समूहों को, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र रहनुमाई में, एकजुट करना है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन सभीच धड़ों को एक साथ मिलकर पंथ और पंजाब के उत्थान के लिए कार्य करना होगा।
यह पहल पंथिक भावनाओं के अनुरूप तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। बीबी जी ने बताया कि पंथिक काउंसिल का गठन पंथ और पंजाब के व्यापक हितों की रक्षा करने तथा उनके संरक्षक के रूप में कार्य करने के लिए किया गया है। उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को त्यागकर पंथ की भलाई के लिए एकजुट होने की अपील की। यह एकता पंथ और पंजाब की राजनीतिक शक्ति को मज़बूत करने और 2 दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख़्त साहिब से जारी हुकमनामा साहिब की भावना के अनुरूप एक मज़बूत मंच बनाने के लिए आवश्यक है।
बीबी जी ने कहा कि इस समय पंजाब में सिख राजनीति बहुत ही नाज़ुक स्थिति में है और शक्ति कई गुटों में बंटी हुई है। ऐसे हालात में यह असंभव है कि कोई एक दल पंथ और पंजाब के लिए राजनीतिक रूप से स्वीकृत नेतृत्व प्रदान कर सके। इसलिए उन्होंने सभी पंथिक राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और सेवा संस्थाओं से, जो पंथ और पंजाब के लिए समर्पित हैं, एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की।
कुछ राजनीतिक दल पंथिक शक्ति को कमज़ोर करने और पंजाब के महत्व को घटाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में पंजाब के सभी पंथिक धड़ों की नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वे एकजुट होकर इस प्रवृत्ति का मुकाबला करें। पंथिक काउंसिल इस एकता को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और नियमित रूप से इसके लिए ईमानदार प्रयास करेगी।
वर्तमान सरकार और उसकी पुलिस प्रशासन द्वारा हो रहे मानवाधिकारत उल्लंघनों और पंथ की विशिष्ट पहचान पर हो रहे बौद्धिक हमलों को देखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि पंथ और पंजाब के समर्पित धड़े एक साथ आएं।
पंथ की एक विनम्र बेटी और पंथिक काउंसिल की एक समर्पित सदस्य होने के नाते, जो सिख समुदाय और पंजाबी समाज के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करती है, मैं सभी पंथिक धड़ों से विनम्र निवेदन करती हूँ कि वे पंथ के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक रूप से आगे आएं।
इस उद्देश्य से, सभी सच्चे पंथिक धड़ों से अनुरोध है कि वे पंथ और पंजाब के सामने उपस्थित चुनौतियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव पंथिक काउंसिल के ईमेल पते पर भेजें।
[email protected]
पंथ और पंजाब के लिए राजनीतिक व धार्मिक दलों की एकता की अपील: बीबी सतवंत कौर
