संतोषगढ़/ऊना, 28 जून:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संतोषगढ़ में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
अभियान के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाकर पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत बनाने में सहयोग दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अवश्य शामिल करें, ताकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
