होशियारपुर- पूर्व सांसद एवं बाबा औगर श्री फतेहनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट जेजो के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगर गर्ल्स कॉलेज जेजोन में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल करमजीत कौर ने कहा कि हमारी संस्कृति में योग का बहुत महत्व है। योग व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए और प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि हम रोग मुक्त रह सकें।
इस योग शिविर में कॉलेज प्रिंसिपल करमजीत कौर ने छात्राओं को योगाभ्यास करवाते हुए योग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर ट्रस्टी अश्विनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, कॉलेज स्टाफ व छात्राएं मौजूद थीं।