हांसी:– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत किया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी, जिला हांसी के जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र विकास,आर्थिक मजबूती और जनकल्याण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह बजट आमजन, किसान और युवाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है और प्रदेश को आत्मनिर्भर तथा मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने कहा कि बजट में गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन तक समावेशी विकास की मजबूत नींव रखी गई है। सरकार ने रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रावधान किए हैं, जिससे युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में कई ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जो प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और शहरी आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उन्होंने हांसी को मॉडल जिला बनाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निस्संदेह यह बजट प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देता जनहितकारी बजट धर्मवीर रतेरिया
