होशियारपुर, 11 सितंबर:- विधानसभा क्षेत्र चबेवाल में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह डांडिया के गृह पर अवतार सिंह कंग के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ता भारी गिनती में शामिल हुए। इस अवसर पर अवतार सिंह कंग ने बताया कि भाजपा की ओर से पंजाब में बढ़ रहे नशों को लेकर 24 सितंबर को महा रैली की जा रही है, जो पंजाब के विभिन्न स्थानों से शुरू होगी और पूरे पंजाब में लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करेगी। 30 सितंबर को इस महा रैली की समाप्ति होगी।
अवतार सिंह डांडिया के मुताबिक, इस रैली के समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे और लोगों की भारी गिनती को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर कृपाल सिंह अध्यक्ष भाम मंडल, अशोक कौशल अध्यक्ष कोट फतूही मंडल, सोम नाथ बाड़ियां कलां, सुखवंत सिंह सुक्खा बाड़ियां कलां, गुरपाल सिंह नडालों और हैपी दिहाना आदि उपस्थित थे।