हांसी:- स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आगामी 25 सितंबर को स्थानीय जगदीश कॉलोनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधायक विनोद भयाना इस विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करेंगे।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राहुल बुद्धिराजा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होने वाले इस विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी। शिविर में पात्र लोग आयुष्मान भारत कार्ड,
आभा पहचान पत्र, निक्षय आईडी बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर शुगर जांच, गैर संचारी रोगों की जांच, हीमोग्लोबिन जांच, दांतों से संबंधित रोगों की जांच करवा सकते हैं। इनके अलावा बाल स्वास्थ्य जांच,आयुष  ओपीडी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 
क्षेत्रीय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी शिविर में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर में जांच करवाने तथा इलाज को लेकर आने वाले लोगों को आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।