करनाल, 8 नवंबर: उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को हिंद दी चादर मैराथन का भव्य आयोजन किया जाएगा। मैराथन को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना। इस मैराथन का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मैराथन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि मैराथन में 50 हजार प्रतिभागी शामिल होगे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मैराथन के रूट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। धावकों के लिए रूट पर पीने के पानी के पॉइंट्स बनाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जगह -जगह पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है जिनमें डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी।
3 श्रेणियों में होगी मैराथन:-
उन्होंने बताया कि हिंद दी चादर मैराथन का आयोजन 3 श्रेणियों में किया जाएगा। इस दौरान 10 किलोमीटर व 21 किलोमीटर की मैराथन सुबह 5:30 बजे तथा 5 किलोमीटर की मैराथन सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनें।
विभिन्न संस्थाओं द्वारा बनाए जाएंगे स्वागत गेट:-
उन्होंने बताया कि हिंद दी चादर मैराथन के स्वागत के लिए शहर में धार्मिक व सामाजिक संस्थानों द्वारा स्वागत द्वार बनाए गए है। जिनमें करनाल अनाज मण्डी आढती एसोसिएशन,करनाल जागृति मंच,भारत विकास परिषद् सूरज, कृष्ण, कर्ण, अभिमन्यु, माधव एवं राधा कृष्ण शाखा, रेड रिबन युवा क्लब, करनाल कर्ण गेट बिजनेस एसोसिएशन करनाल, जिला करनाल केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण मंच,यश वुई केन, सिटीजन्स ग्रीवंसेज कमेटी,गुरुद्वारा श्री शुखमणि साहिब सेक्टर-7, लायंस क्लब रॉयल स्टार (लायन अमरजीत सिंह), लायंस क्लब सेंट्रल (मोहन लोधी),सर्वोदय सामाजिक संगठन,पतंजलि पर्यावरण टीम, इनर व्हील क्लब करनाल (पूनम मुकुल),गोपाल भोग रोस्टेड नमकीन (रमेश मिड्डा),सडक़ सुरक्षा संगठन, दशमेश अखाड़ा गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली करनाल, बीर खालसा दल, श्री निर्मल अस्थान गु: बुढ्डा साहिब जी, मॉडर्न डेयरीज लिमिटेड, हरियाणा चौम्बर ऑफ कॉमर्स- इंडस्ट्री (रजि.), नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स, तपन रिहैबिलिटेशन सोसाइटी करनाल, बोलंटरी चौरिटेबल आर्गेनाईजेशन, एम.डी.डी. बाल भवन करनाल, जेसीआई करनाल गोल्ड(प्रमोद बंसल), जेसीआई सिटी(विवेक ठाकुर), सिंगला मोटर प्रा0 लिमिटेड, ओसवाल पम्प लि0, जी लेब , होटल डेवेंचर, केएस एग्रो एक्सपोर्ट प्रा0 लि0, गोयल इंटरनेशनल प्रा0 लि0, आरएसएल प्रा0 लि0 इंद्री, पिकाडिली, करनाल शॉपिंग आर्केड, जे.जे. ग्रुप कुंडा कला करनाल व सुपरवेश बिल्डवेल प्रा0 लि0 शामिल रहेगे।
