कालका- श्री साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा साकेत हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से एक फुल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर, दिन वीरवार को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री साईं मंदिर, टगरा हरि सिंह, कालका में आयोजित होगा।
कैंप में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बीएमआई, नेत्र जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में भाग लेकर लाभ उठाएं और समाज में स्वास्थ्य का संदेश फैलाएं।
शिरडी साईं मंदिर टगरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा वीरवार को
