रतिया 2 दिसम्बर:- हरियाणा पंचकूला के स्वस्थ्य विभाग के कार्यालय मे नियुक्त चीफ फार्मेसी ऑफिसर जनक राज गोयल की सेवानिवृत्ति पर रतिया की अग्रवाल धर्मशाला में  सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।  जनक राज गोयल रतिया शहर की लगभग सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है उनकी सेवानिवृत्ति पर शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पगड़ी पहना कर व पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया। 
जनक राज गोयल डिप्टी डायरेक्टर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह दिनांक 07 अगस्त 1985  से स्वास्थ्य विभाग मे तैनात होकर लगातार छोटे छोटे  गाँव मे सेवा देने से लेकर ,रतिया शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  , उप मंडल नागरिक हॉस्पिटल मे सेवा करते हुए दिनांक 10 मई 2023 को पदोन्नत होकर चीफ फार्मेसी ऑफिसर क्लास बी अधिकारी के पद पर तैनात हुए। 
इस पद पर  पूरी निष्ठा से दो साल का कार्य पूर्ण होने उपरांत हरियाणा सरकार ने उन्हें 17 जुलाई 2025 को डिप्टी डायरेक्टर फार्मेसी  क्लास ए के पद पर पदोन्नत कर दिया । उन्होंने आगे बताया कि अपनी जिंदगी के 40 साल का समय  दीन दुःखियों की सेवा मे लगाकर  अपने जीवन को सार्थक बनाया है। 
उन्होंने कहा की हम सभी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को  इसी तरह सेवा करके अपने आप को समर्पित करना चाहिए।इस अवसर पर शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।