रतिया, 23 फरवरी:- सर्व समाज सभा रतिया का प्रतिनिधिमंडल प्रधान सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में शहर की जनतक समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर हल्का विधायक जरनैल सिंह से मिलकर मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर सभा के महासचिव डॉ नैब सिंह मंडेर ने हल्का विधायक को जनहित में वेयर हॉउस के स्थान पर बैंक कॉम्प्लेक्स बनाने, बरसाती पानी की निकासी का मुद्दा प्रस्तुत किया। 
यह जानकारी देते हुए प्रेस सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि इसमे मुख्य रूप से शहर में बने वेयर हाउस को शहर से बाहर निकालकर पार्किंग व्यवस्था करवाना, घग्गर नदी में आ रहे जहरीला - फैक्ट्रियों का गंदा पानी, शहर के पानी को निकालने के लिए मास्टर प्लान सहित शामिल है।  
उन्होंने बताया कि शहर में पार्किंग की समस्या गंभीर मुद्दा बन चुका है जिसको लेकर शहर में बने वेयर हाउस को शहर से बाहर शिफ्ट करके उनकी जगह पार्किंग एवं बैंक कांप्लेक्स बनाया जाए ताकि बैंको के बाहर मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम से निजात मिल सके। इसके अलावा शहर में बरसात का पानी के निकलने की उचित व्यवस्था न होने से मास्टर प्लान बनाया जाए ताकि पानी की उचित निकाली हो सके। 
शहर से गुजरने वाली घग्गर नदी में फैक्ट्रियों का कैमिकल्स युक्त पानी आ रहा है जिससे पहले ही हेपेटाइटिस बिमारी के लोग भुक्त भोगी है और पता नहीं क्या क्या नुकसान लोग उठा रहे हैं। इन मुख्य समस्याओं के हल हेतू सर्व समाज सभा के प्रतिनिधिमंडल को विधायक जरनैल सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल करवाने के लिए विधानसभा में बात बुलंद की जाएगी। 
इस मौके पर प्रधान सतपाल जिंदल, महासचिव डा नैब सिंह मंडेर, जगजीत सिंह ढिल्लो, हैप्पी सिंह सेठी, धर्मपाल शर्मा सहित सदस्य मौजूद थे।