होशियारपुर:- दुआबे क्षेत्र की अग्रणी संस्था दसवंध गरीबो के लिए वेलफेयर सोसाइटी रजि. पंजाब की पूरी टीम, माननीय प्रधान जत्थेदार मनोहर सिंह जी तथा सेवक भाई सुखजीत सिंह मिन्हास वीर टॉनी कंदोला  के  प्रयासों से, मंदिर बाबा बालक नाथ जी, समाधि संत दौलत राम जी, डेरा संत करनेल चंद जी, गाँव उदेसिया, आदमपुर में 17 मई को सालाना बरसी समारोहों के संबंध में मानवता की सच्ची और निष्काम सेवा को मुख्य रखते हुए 65वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर गद्दीनशीन भक्त सुभाष मोती जी की सरपरस्ती में लगाया जा रहा है।
सभी मानवता की सेवा करने वाले रक्तदाताओं से निवेदन है कि इस दिन रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा में सहयोग दें।