हरियाणा हिसार:- अंशुल सरदाना की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर में 207‌ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए रैड क्रॉस हिसार की तरफ से सिविल हस्पताल हिसार तथा महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हस्पताल अग्रोहा की टीमों को भेजा गया। 
डॉ० अनु के नेतृत्व में अग्रोहा की टीम ने 102 यूनिट तथा डॉ० राजकुमार के नेतृत्व में हिसार की टीम ने 105 यूनिट रक्त एकत्र किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रतिवर्ष की भांति स्वर्गीय अंशुल की फोटो पर पुष्प अर्पित करके अंशुल के अग्रज एवं हिसार के निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना ने किया। उनके साथ उनकी टीम भी शिविर में रक्तदान करने पधारी। 
हिसार के मेयर प्रवीण पोपली भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए पधारे। उकलाना की समाजसेवी संस्थाओं भारत विकास परिषद, लायंस क्लब उकलाना प्रताप तथा रोटरी क्लब तथा प्रभुवाला से मेरा गाँव मेरी पहचान सेवा ट्रस्ट द्वारा भी शिविर में उपस्थिति दर्ज करवाई गई। उकलाना नगरपालिका के पार्षद प्रवीण गिल, अंशुल स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदाताओं को जूस पिलाया गया एवं फल खिलाए गए। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। 
अंशुल के पिता देसराज सरदाना ने रक्तदाताओं का आभार जताया तथा अंशुल की स्मृति को चिरस्थायी रखने के इस प्रयास के लिए उसके मित्रों की सराहना की। इस अवसर पर सुमित भ्याणा, हेमंत चौधरी, राहुल नारंग, दीपक गिरधर, सनी भाटिया, योगेश शर्मा, महक मुटरेजा, मोहित भुटानी, कपिल नारंग, सरदार हरदीप सिंह , महेंद्र सोनी, अशोक गर्ग, वासु आहुजा, रुपेश शर्मा, जयंत भाटिया, शेखर शर्मा, साहिल नारंग, साहिल बठला, गुलशन बठला, सतीश भारती, संदीप धमीजा, समीर इंदौरा, आदि उपस्थित रहे।