हरोली/ऊना, 6 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नंगल कलां ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय की छात्रा वंदना कुमारी ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हरमन ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशबू कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें रणजीत सिंह, मोनिका जैन, अरुण पाठक, साधना कुमारी, रजनी शर्मा, शिवानी, गगन कौडल, मनोज कुमारी, अभिलाषा, आशा, जसवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, जोगिंदर पाल, अनवर खान, हरजीत, सीमा तथा पूजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।