बीजेपी पंजाब के हित्तो के लिए हमेशा पंजाबियों के साथ खड़ी है: गरेवाल
चंडीगढ़: 2 मई: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह गरेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी देने से इनकार किए जाने के मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की भारतीय जनता पार्टी पंजाब के हित्तों की रक्षा के लिए हमेशा पंजाबियों के साथ खड़ी है।

पंजाब के पास किसी को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाई कन्हैया के परोकार हैं, जिन्होंने सभी को पीने का पानी पिलाया था और कोई भी पंजाबी ऐसी बात नहीं करता।
गरेवाल ने कहा कि पीने के पानी की एडजस्टमेंट हो सकती है। आज अगर कमी है तो दे दिया जाए और जब मानसून आएगा तो वापिस ले लिया जाए। यह सब पंजाब की भगवंत मान सरकार की फेलीयर का नतीजा है। भगवंत मान सरकार ने पहले कोई तैयारी नहीं की। इनके पास वकीलों की फ़ौज है, एडवोकेट जनरल हैं, एडिशनल एडवोकेट जनरल हैं।
भगवंत मान सरकार के मंत्री वरिंदर गोयल कह रहे हैं कि आज तयारी करेंगें। उन्होंने कहा कि यह गर्मियां शुरु होने से पहले करनी चाहिए थी। भगवंत मान सरकार फिर और सिर्फ केजरीवाल और सिसोदिया की चापलूसी करने में करने में व्यस्त हैं। केजरीवाल और सिसोदिया बैठक ले रहे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।
क्या भगवंत मान को कोई ऊँगली पकड़ कर चलाएगा? क्या अब फैसला केजरीवाल और सिसोदिया द्वारा लिया जाएगा? भगवंत मान सरकार सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करना जानती है, काम करना नहीं। जो काम कागजों में होते हैं, यह लोग उसे सिर्फ बयानबाजी में करते हैं।
हरजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि भगवंत मान हर फ्रंट पर जनता से झूठ बोल रही है। जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। अब पंजाब की जनता को सोचना होगा कि जो लोग पंजाब के हित्तों की रक्षा नहीं कर सकते, उनके साथ क्या करना चाहिए?