बलराज सिंह चौहान ने 3483 किलोमीटर साइकिल चलाकर भारत में चौथा स्थान प्राप्त किया;

होशियारपुर- स्ट्रावा साइकिलिंग किलोमीटर चैलेंज का आयोजन किया गया जिसमें विश्व भर से 5 लाख 93,446 साइकिल सवारों ने भाग लिया। होशियारपुर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छ भारत मिशन के साइकिल सवार बलराज सिंह चौहान ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत में चौथा स्थान तथा ओवरऑल 108वां स्थान प्राप्त किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए बलराज चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्ट्रावा एप पर आयोजित की जाती है, मैंने भी इसमें भाग लिया तथा मई माह में 131 घंटे साइकिल चलाकर 3483 किलोमीटर का सफर तय किया।
उन्होंने बताया कि वे अक्सर ऐसी चुनौतियों में भाग लेते हैं, लेकिन जब कड़ी मेहनत के बाद कोई उपलब्धि मिलती है या आम जनता सम्मान देती है तो हौसला और बढ़ जाता है।