सत्कार महिला क्लब ने मनाई पहली वर्षगांठ
बठिंडा: सत्कार महिला क्लब, आदर्श नगर द्वारा अपनी पहली वर्षगांठ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब की उप-प्रधान मनदीप कौर ने पिछले एक वर्ष के दौरान क्लब द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर क्लब की कैशियर मंजू नरूला का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वर्षगांठ समारोह के दौरान श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग डाले गए तथा क्लब की चढ़दी कला और सरबत के भले के लिए अरदास की गई।
इस मौके पर क्लब की प्रधान परवीन ग्रोवर, अमनदीप कौर, मनविंदर कौर, नम्रता अरोड़ा, बिमला देवी, हरजीत कौर, बब्बू और कमलदीप कौर उपस्थित रहीं। सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों को इसी प्रकार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
