सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का एमएससी आईटी चौथे सेमेस्टर का शानदार परिणाम
होशियारपुर:- पंजाब सरकार के जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय में संचालित सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, होशियारपुर कैंपस के मास्टर ऑफ साइंस इन आई.टी. (एम.एससी. आईटी) के चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। यह संस्थान विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थानों के लिए नोडल कार्यालय के रूप में भी कार्य कर रहा है तथा आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है।
कैंपस डायरेक्टर-कम-जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अफसर कमांडर (रिटा.) बलजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि एम.एससी. आईटी के चौथे सेमेस्टर के परिणामों में हरमन ने 9.00 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, अनमोलजीत कौर ने 8.67 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान तथा रमनप्रीत कौर ने 7.83 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर सैनी, अकादमिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अध्यापकों द्वारा करवाए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का यह परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के अकादमिक स्टाफ में शामिल प्रो. रीतू तिवारी, प्रो. सुखविंदर सिंह, प्रो. जसवीर सिंह, प्रो. चांदनी शर्मा और प्रो. संदीप कौर सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर सैनी ने भी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के अकादमिक स्टाफ की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए संस्थान का स्टाफ निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्टाफ को भविष्य में भी इसी लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।
