ओजस अस्पताल ने लांच की रोबोटिक नीसिस्टम
पंचकूला:- उन्नत रोबोटिक तकनीक को एक साथ लाते हुए, अलकेमिस्ट अस्पताल की इकाई ओजस अस्पताल ने मंगलवार को अपने नए 'नेचुरा 3डी नी-रीसरफेसिंग प्रोटोकॉल' के साथ पंचकूला की पहली रोबोटिक नी सर्जरी सिस्टम लांच की।
इस प्रोटोकॉल को ओजस अस्पताल की उन्नत ऑर्थो टीम द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें डायरेक्टर-ऑर्थो एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. सुरेश सिंगला, सीनियर कंसलटेंट-ट्रॉमा, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनमोल शर्मा, और सीनियर कंसलटेंट-जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नवदीप गुप्ता शामिल हैं। इस प्रोटोकॉल का मुख्य उद्देश्य मरीज के घुटने की प्राकृतिक मैकेनिक्स को बहाल करना और रिकवरी को अधिक सुगम और आरामदायक बनाना है।
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. सुरेश सिंगला ने कहा, "नेचुरा 3डी दृष्टिकोण में 3डी प्लानिंग, रोबोटिक सटीकता, व्यक्तिगत अलाइनमेंट और नेचुरल-मोशन इम्प्लांट्स का संयोजन शामिल है। हर घुटने का एक ही तरह से इलाज करने के बजाय, सर्जरी की योजना बनाते समय मरीज की व्यक्तिगत शारीरिक संरचना और प्राकृतिक अलाइनमेंट का ध्यान रखा जाता है।"
डॉ. अनमोल शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य तकनीक का उपयोग करके सटीकता में सुधार करना और मरीज के अपने घुटने की कार्यप्रणाली को यथासंभव प्राकृतिक रूप से बहाल करना है, साथ ही आधुनिक रिकवरी प्रोटोकॉल के जरिए इस प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है।
