मोहाली, 26 नवंबर (गुरजीत बिल्ला):- टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पेंशन एसोसिएशन, मोहाली सर्कल की एक विस्तारित बैठक आज 26 नवंबर, 2026 को मोहाली स्पेशल डिवीजन में सर्कल प्रधान गुरबख्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राज्य वर्किंग कमेटी के फैसले के अनुसार 3 और 4 दिसंबर को दो दिनों के सामूहिक अवकाश के आवेदन भरने की तैयारी की गई।
बैठक में कई अहम मांगों पर चर्चा की गई। इनमें 15 जनवरी, 2015 और 17 जुलाई, 2020 के कर्मचारी विरोधी पत्रों को रद्द करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना और आरटीएम से पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को 35,400 रुपये का वेतनमान देना शामिल है।
अन्य मांगों में महंगाई भत्ते (डीए) का बकाया जल्द जारी करना, पेंशनभोगियों के लिए 2.59 प्रतिशत का फार्मूला लागू करना, काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 करने संबंधी अधिसूचना वापस लेना, चारों श्रम संहिताओं को रद्द करके पुराने श्रम कानून बहाल रखना और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना शामिल हैं। नेताओं ने बिजली बोर्ड के निजीकरण का भी विरोध किया।
बैठक को संबोधित करते हुए टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के सर्कल प्रधान गुरबख्श सिंह, मुख्य सलाहकार लखा सिंह, एसडीओ जतिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह, मनजिंदर सिंह और विनोद ने मांगें पूरी न होने पर सरकार को तीव्र संघर्ष की चेतावनी दी
