मोहाली (पैगाम-ए-जगत):- भाषा विभाग पंजाब द्वारा पंजाबी माह-2026 के अंतर्गत शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह (शौर्य चक्र) सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में प्रसिद्ध पंजाबी लेखक सुखदेव मादपुरी की स्मृति में कार्यक्रम और साहित्यिक चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह जफर और सहायक निदेशक सुरिंदर कौर उपस्थित रहे। डॉ. दर्शन सिंह आशट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कॉलेज के प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल ने अतिथियों का स्वागत किया। शोध अधिकारी जगदीप जोत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मनजीत तिवारी, जगतार सिंह जोग, प्यारा सिंह राही, बाबू राम दीवाना और बलजीत शर्मा ने अपने विचार साझा किए तथा सुखदेव मादपुरी के साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। उर्दू आमोज के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। पंजाबी साहित्य और पढ़ने की रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
भाषा विभाग पंजाब ने मोहाली में सुखदेव मादपुरी की स्मृति में कार्यक्रम और साहित्यिक चर्चा आयोजित की
