खरड़, 28 नवंबर (दविंदर कौर सहोता):- जिला मोहाली के पहले जिला अध्यक्ष रहे खुशवंत राय गीगा ने विधानसभा क्षेत्र खरड़ से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए गांव वडाली में एक विशाल जनसभा की। इसमें अकाली-भाजपा गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
गीगा ने कहा कि पार्टी हाईकमान जमीनी स्तर पर करवाए गए सर्वेक्षण के आधार पर टिकट का फैसला करेगा और उन्हें पार्टी का हर फैसला मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ता एनडीए उम्मीदवार की जीत के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव सिस्टर ने कहा कि हर नेता को अपनी दावेदारी पेश करने का अधिकार है, लेकिन सभी को हाईकमान के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
इस अवसर पर अमन शर्मा, हरविंदर सिंह रवि, मदनहेड़ी, पवन मनोचा और संदीप राणा झंझेड़ी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
