अंबाला, 26 नवंबर (आर. सिंह):- हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी फूल चंद मुलाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री अंबाला शहर के सेक्टर 7 स्थित उनके निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र एवं अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना सहित शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया। उन्होंने स्वर्गीय फूल चंद मुलाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की।