चंडीगढ़, 27 नवंबर (हरमिंदर सिंह नागपाल):- चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के मद्देनजर वार्ड नंबर 30 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बीबी सतनाम कौर बुटेरला ने आज वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार चुनाव प्रचार किया।

बीबी सतनाम कौर बुटेरला ने घर-घर जाकर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनसे आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न 'झाड़ू' के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि वार्डवासी उन्हें सेवा का अवसर देते हैं, तो वह वार्ड की सभी बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, पीने का पानी, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पार्कों का रखरखाव और सीवरेज व्यवस्था का पूरा ध्यान रखेंगी। उनका एकमात्र उद्देश्य वार्ड का सर्वांगीण विकास करना और प्रत्येक वार्डवासी की आवाज नगर निगम तक पहुंचाना रहेगा।

इस अवसर पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे बीबी सतनाम कौर बुटेरला के चुनाव चिह्न झाड़ू को अधिक से अधिक वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को और तेजी से पूरा किया जा सके।

चुनाव प्रचार के दौरान वार्डवासियों ने बीबी सतनाम कौर बुटेरला का स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया।