चंडीगढ़ (बहादुर सिंह गोसल):- यू.टी. चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त अध्यापकों के संगठन की मासिक बैठक आज सैनी भवन, सेक्टर-24, चंडीगढ़ में संस्था के प्रधान प्रिं. बहादुर सिंह गोसल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में लंबे समय से सेवानिवृत्त अध्यापकों को पेश आ रही पेंशन संबंधी मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बात पर खुशी व्यक्त की गई कि आज की बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अध्यापकों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। चर्चा में भाग लेने वालों में सर्वश्री ब्रह्मजीत कालिया, पूर्व डी.ई.ओ., डॉ. गुलजार सिंह, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, श्री किशन कुमार तेजपाल, पूर्व गाइडेंस काउंसलर अफसर, बहादुर सिंह गोसल, पूर्व प्रोजेक्ट अफसर, श्री सुमेश कुमार वर्मा, जनरल सचिव, श्री ज्ञान चंद, सरदार गुरपाल सिंह और जीत सिंह सोमल शामिल थे।
सभी वक्ताओं ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि यू.टी. के पेंशनरों को जुलाई 2026 से देय डी.ए. अभी तक नहीं दिया गया है, जबकि इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसी तरह बहुत से अध्यापकों की पेंशन संबंधी वेतन निर्धारण की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरदार जीत सिंह सोमल ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और यू.टी. के बेरोजगार अध्यापकों को छोड़कर अन्य बाहरी राज्यों से अध्यापकों की भर्ती की जा रही है, जो नियमों के बिल्कुल विरुद्ध है। श्री कृष्ण कुमार जी ने मौके पर ही पेंशन संबंधी अनियमितताओं को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाने का सुझाव दिया। अंत में संस्था के प्रधान ने बैठक में पहुंचे सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया और जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम बनाने के लिए कहा।
