नवांशहर/काठगढ़, 25 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह क्लेर):- विधानसभा क्षेत्र के गांव निघी में हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा विश्वकर्मा जी का मूर्ति स्थापना दिवस बाबा परमजीत मौजी के नेतृत्व में समस्त संगत द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले धार्मिक विधि-विधान के अनुसार बाबा जी की पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद बाबा परमजीत मौजी तथा काबल सिंह चेची ने ध्वजारोहण की रस्म निभाई।
इस अवसर पर हलका विधायक श्रीमती संतोष कटारिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए गांव की बुजुर्ग महिलाओं श्रीमती कमला रानी, बचन कौर और विद्या रानी तथा गांव के बुजुर्ग बाबा रामपाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंदिर के लंगर हॉल के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर संगत के लिए लंगर भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान राम कुमार, लाडी भगत, चरणजीत धीमान, कैशियर पवन पम्मी, दीवान चंद धीमान, गुरनाम धीमान, निम्मी धीमान, नंबरदार संदीप चेची, बलवीर फौजी, ठेकेदार पवन काला, विजय नाफरी, बलदेव बिंदी, सरपंच बलवीर कुमार, राम दास, बलराम धीमान, डॉ. अमन धीमान, सरवण भगत, प्रिंस चेची, सुरिंदर पंच, सुखदेव चेची, कमल सिंह, देसराज हलवाई, रूप लाल (सेवानिवृत्त एएसआई), सुभाष चेची, काला, धीमान, करन धीमान तथा गांववासी उपस्थित थे।
