चंडीगढ़, 25 नवंबर (पैगाम-ए-जगत):- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) पहुंचकर माथा टेका और गुरु घर में अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाते हुए हम सभी को मानवता, सेवा, समानता, भाईचारे और सद्भावना के मार्ग पर चलना चाहिए।
