काका तेजदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
चंडीगढ़:- जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकें। तेजदीप सिंह पुत्र सरदार कुलदीप सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सारे परिवार द्वारा मनाया गया। काका तेजदीप सिंह को परिवार द्वारा उस समय हैरान कर दिया गया, जब चार रंग-बिरंगे केक सजाए गए। तेजदीप ने चारों केक काट कर पूरे परिवार का आशीर्वाद लिया।
पर जब अपने दादा जी के पैरों में हाथ लगाया, तो उस वक्त वह हैरान रह गया, जब दादा जी ने बढ़िया चमचमाता सरप्राइज गिफ्ट उसके हाथ में थमाया। जब तेजदीप सिंह ने पैकेट खोला तो ‘‘वाहो!’’ कह कर दादा जी से लिपट गया।
दादा डी.पी. सिंह, पूर्व सी.ई.ओ. तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, पूर्व सी.ई.ओ. एच.एस.जी.एम.सी., पूर्व डी.जी.एम. पंजाब एंड सिंध बैंक, फाउंडर मेंबर, सलाहकार और पूर्व प्रधान जी.पी.एस.एस., ब्रांच इंचार्ज, तेरा ही तेरा मेडिकोज़, सेक्टर-32, चंडीगढ़, की आंखों से खुशी के बहते आंसू रुक न सके। परमात्मा का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए सभी को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।
