भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन

करनाल:- गुरु केवल शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला प्रकाश है। एक सच्चा गुरु बच्चों के वर्तमान को संवारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। इसी भावना को साकार करते हुए रेखा कल्याण जी एवं अमीका गोरा जी वंचित परिवारों के बच्चों को ज्ञान, शिक्षा और संस्कार प्रदान कर रही हैं। उनका यह समर्पण उन बच्चों के जीवन में नई आशा और नई दिशा का संचार कर रहा है, ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य बन सकें।  बच्चों को खाने पीनेकी व स्टेशनरी की  वस्तुएं भी बांटी गई।
“शिक्षा से संस्कार, संस्कार से सशक्तिकरण और सशक्तिकरण से उज्ज्वल भविष्य” — इसी सुंदर उद्देश्य के साथ किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
विशेष रूप से रीटा मदान , रीटा अरोड़ा , राज अरोड़ा  एवं अध्यक्ष सोनिया मेहता का उनके सहयोग और सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद ।
आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा और संस्कार की इस ज्योति को आगे बढ़ाएँ और हर वंचित बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।