हिसार:– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिसार के जिलाध्यक्ष हर्ष बामल ने अपनी नई और गतिशील टीम की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण घोषणा में जिला हिसार शहरी क्षेत्र से उभरे ऊजार्वान युवा नेता कुलदीप दुग्गल को युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल कुलदीप दुग्गल की नेतृत्व क्षमता को दशार्ती है, बल्कि पार्टी के उनके प्रति अटूट विश्वास को भी रेखांकित करती है।
दुग्गल ने इससे पहले संत कबीर बिग्रेड में जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
इस नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कुलदीप दुग्गल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, हिसार के पूर्व विधायक एवं मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार से वर्तमान विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधानसभा से विधायक रणधीर पनिहार, हिसार जिले के प्रभारी जवाहर सैनी, हिसार जिला की जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष बामल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कुलदीप दुग्गल ने उत्साह के साथ कहा, "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पूरा करूंगा।
