मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 26/11 आतंकवादी हमलों में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार की विधवा कल्पना पवार को परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कल्पना की सीधी नियुक्ति के संबंध में यह आदेश जारी किया।
कल्पना पवार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आम नागरिक को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, "मेरे पति की तरह मुझे भी लोगों की सेवा करने का मौका मिला। मेरी नियुक्ति साबित करती है कि यह सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और देश के लिए जान कुर्बान करने वालों की है।"
शहीद अंबादास पवार को बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें आतंकवादियों ने शहर में कई जगहों को निशाना बनाया था और इस हमले के दौरान पवार रात की ड्यूटी पर थे और सादे कपड़ों में सुरक्षा इकाई कार्यालय जा रहे थे। पवार के पास कोई हथियार भी नहीं था। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर उन्होंने देखा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पवार ने उनसे राइफल लेकर आतंकवादियों पर गोलियां चला दीं, लेकिन इस हमले में पवार की जान चली गई। मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp